October 15, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

रेलवे भूमि अतिक्रमण केस—फैसले से पहले नैनीताल पुलिस का एक्शन मोड ऑन, एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी की सख्त हिदायत—कानून से खिलवाड़ करने वालों को नहीं मिलेगी कोई ढिलाई,121 लोगों पर उपद्रवियों पर निरोधात्मक कार्रवाई, 21 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार !

*दिनांक 02.12.2025* को रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में निर्णय हेतु तिथि नियत है, निर्णय के उपरांत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए *एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी* के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था के साथ ही ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

इसी क्रम में आज *दिनांक 01.12.2025* को एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा व एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा व्यापक चैकिंग अभियान चलाकर *121 उपद्रवी लोगों के विरुद्ध 126/135 BNS के तहत निरोधात्मक कार्यवाही,* तथा *21 लोगों को* जिसमें से अधिकांश द्वारा बनभूलपुरा हिंसा प्रकरण में भी *थाने में आगजनी तथा तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया था,* इनके द्वारा वर्तमान में भी *लोगों को एकत्र कर दंगा भड़काने का प्रयत्न करने* की प्रबल संभावना के दृष्टिगत चिन्हीकरण कर *धारा 170 BNSS के तहत हिरासत में लिया गया है।*

 

*शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर जारी रहेगी कार्यवाही,*

 

*एस पी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र * ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा, पूर्व में दंगे में शामिल, लोगों को भड़काने वाले तथा आदतन उपद्रवियों का चिन्हीकरण कर उनके विरुद्ध पुलिस कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

*सोशल मीडिया में भी पुलिस की पैनी नजर*

 

*नैनीताल पुलिस* हर मोर्चे पर तैयार है, फील्ड के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी पैनी नज़र बनाए हुए है। किसी भी प्रकार से *भ्रामक सूचना फैलाने, भड़काऊ संदेश प्रचारित करने तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करने वालों पर भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।*

 

 

You may have missed

देर रात तक चली मैराथन बैठक में दिखे एसएसपी दून के कड़े तेवर* *त्योहारी सीजन व आगामी वीआईपी कार्यक्रमों के दृष्टिगत अधीनस्थ अधिकारियों को दिये कडे निर्देश* ,त्यौहारी सीजन के दौरान ज्वैलरी शॉप्स तथा फाइनेंशियल संस्थानों में चेकिंग व प्रभावी गश्त के दिये निर्देश,आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पूर्व मे आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे अभियुक्तों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके नियमित रूप से भौतिक सत्यापन के दिये निर्देश,अपराधों की समीक्षा के दौरान लम्बित घटनाओं के लम्बित रहने के कारणों की ली जानकारी, त्वरित अनावरण हेतु किया निर्देशित,सीसीटीएनएस के अन्तर्गत पोर्टलों में सभी सूचनाओं को समय से अध्यवधिक करने के दिये निर्देश, कोताही बरतने वालों को दी सख्त हिदायत.!

Share