उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक जुलाई से गंगा में राफ्टिंग का संचालन नहीं होगा। जुलाई और अगस्त में राफ्टिंग का संचालन बंद रहेगा…..
देहरादून: एक सितंबर से गंगा में दोबारा राफ्टिंग शुरू कराई जाएगी।पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ जाता है। नदी के जलस्तर को देखते हुए 30 जून तक कौड़ियाला, मरीन ड्राइव, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी और क्लब हाउस से रिवर राफ्टिंग का संचालन बंद कर दिया जाता है। राफ्टिंग के शौकीनों के लिए आज 30 जून मात्र एक दिन का समय शेष है।
गंगा नदी रिवर राफ्टिंग समिति के साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि एक जुलाई से गंगा में राफ्टिंग का संचालन पूरी तरह बंद हो जाएगा।
30 जून तक ही गंगा में राफ्टिंग का संचालन होगा। बरसात सीजन के कारण जुलाई और अगस्त में इसका संचालन बंद रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा