
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन मे वान्छित/वारण्टियों के विरूद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी आभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी श्री सतीश कुमार के कुशल नेतृत्व मे थाना कुतुबशेर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 17.04.2023 को सड़क किनारे निर्माणाधीन रेलवे लाइन के पास से 02 बैरिंग रोलर व पर्स चोरी करने वाले दो अभियुक्तगण 1. मौ0 नाजिम पुत्र जलालुद्दीन निवासी कमेला कालोनी निकट अल्लाह वाली मस्जिद थाना मण्डी जनपद सहारनपुर व 2. आशू पुत्र लतीफ निवासी एकता कालोनी फतेह मस्जिद थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर को फव्वारा चौक के पास से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से एक पर्स आईडी व 200 रुपये नकद व दो बैरिंग रोलर व एक ठेला बरामद किये गये है।। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना कुतुबशेर पर मु0अ0सं0 99/23 धारा 379 भादवि पंजीकृत है तथा चाकूओ की बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 100/23 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तो को विधिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
1. मौ0 नाजिम पुत्र जलालुद्दीन निवासी कमेला कालोनी निकट अल्लाह वाली मस्जिद थाना मण्डी जनपद सहारनपुर 2. आशू पुत्र लतीफ निवासी एकता कालोनी फतेह मस्जिद थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर
बरामदगी का विवरणः-
1.02 लोहे के बैरिंग रोलर वजन करीब 1.5 क्विन्टल सम्बन्धित मु0अ0सं0 99/23 धारा 379/411 भादवि 2.01 पर्स जिसमें आधार कार्ड छायाप्रति, जोब आईडी व 200 रुपये नकद सम्बन्धित मु0अ0सं0 99/23 धारा
379/411 भादवि
3.01 ठेला सम्बन्धित मु0अ0सं0 99/23 धारा 379/411 भादवि
4.02 छुरे सम्बन्धित मु0अ0सं0 100/23 धारा 4/25 आर्मस एक्ट
पूछताछ का विवरणः-
पकड़े गये अभियुक्तगण नाजिम व आशू ने पूछताछ करने पर बताया कि साहब हम दिन में रोड के किनारे पड़े कीमती सामान की रैकी कर लेते है और उसे चिन्हित कर लेते है तथा रात्रि में उस सामान को चोरी कर अपने ठेले में रखकर चलते फिरते किसी आदमी को बेच देते है। उससे प्राप्त पैसे को आपस में बाटकर अपना खर्चा चला लेते है। हमने दिनांक 16.04.23 की रात को अम्बाला रोड पर रेलवे लाइन के पास से दो बंरिंग रोलर व एक पर्स चुराया था जिसे हम ठेले पर रखकर बेचने जा रहे थे कि आपने पकड़ लिया। हम रात में चोरी करते है इसीलिये अपनी सुरक्षा व लोगो को डराने के लिये यह चाकू अपने पास रखते है जो आपको हमसे मिले है।
बरामद किया गया माल।
• 02 लोहे के बरिंग रोलर वजन करीब 1.5 क्विन्टल
• 01 पर्स जिसमे आधार कार्ड छायाप्रति, जोब आईडी व 200 रुपये
• 01 ठेला
• 02 छुरे
आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त मौ० नाजिम पुत्र जलालुद्दीन
1. मु0अ0स0 99/23 धारा 379/411 भादवि थाना कुतुबशेर सहारनपुर।
अभियुक्त आशु पुत्र लतीफ- 1. मु0अ0स0 99/23 धारा 379/411 भादवि थाना कुतुबशेर सहारनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सतीश कुमार थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर। 2. उ0नि0 श्री राहुल कुमार थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर।
3. है0का0 944 विकास तोमर थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर।
4. 60का0 660 कपिल पवार कुतुबशेर जनपद सहारनपुर।

More Stories
उधमसिंह नगर की कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने 02 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 4 मोटरसाइकिल की बरामद, उत्तरप्रदेश के रामपुर के रहने वाले है दोनों आरोपी !!
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !