
यूवराज जैन (राष्ट्रीय दिया समाचार ) सहारनपुर
सहारनपुर कि थाना कुतुबशेर पुलिस ने मदाक पदार्थ की तस्करी करने वाले शातिर नशा तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए आरोपी के कब्ज़े से 10 ग्राम स्मैक व एक इलेक्ट्रानिक कांटा बरामद किया है प्राप्त सुचना के आधार पर सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद मे मादक पदार्थो की तस्करी बिक्री की रोकथाम व नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक ह्रदय नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा चैकिंग व गश्त के दौरान 01 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त रिज़वान उर्फ विशाल पुत्र इरशाद निवासी लाल मस्जिद के पास हबीबगढ़ थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर को रेलवे अण्डरपास से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्ज़े से 10 ग्राम अवैध स्मैक व 01 इलेक्ट्रानिक कांटा बरामद हुवा पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध अपराध से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मैं शामिल 01. थाना प्रभारी निरीक्षक ह्रदय नारायण सिंह 02. उपनिरीक्षक जयवीर सिहं 03. हेड कांस्टेबल 840 अनुज आर्य थाना 04. हेड कांस्टेबल 854 अमित कुमार 05. हेड कांस्टेबल 1215 कपिल गौड थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर रहे।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक