
इस साल 13 दिसंबर को संसद (Parliament) पर हुए आतंकी हमले के 21 साल पूरे हो गए. इस दिन हर देशवासी इस हमले को नाकाम करने में शहीद हुए जवानों को गर्व के साथ याद करता है. 13 दिसंबर 2001 को पांच आतंकवादियों ने शीतकालीन सत्र के दौरान संसद को निशाना बनाने की कोशिश की थी. सुरक्षाकर्मियों ने आतंकी हमले को नाकाम करके पांचों आतंकवादियों को मार गिराया था.
इस हमले में दिल्ली पुलिस के पांच, सीआरपीएफ (CRPF) की एक महिला कांस्टेबल, संसद सुरक्षा सेवा के दो सहायक और संसद के एक कर्मचारी को जान गंवानी पड़ी थी. वहीं एक कैमरामैन की भी जान गई थी. इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मंगलवार संसद भवन परिसर, नई दिल्ली में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने सन 2001 में लोकतंत्र के मंदिर पर हुए आतंकी हमले में अपने प्राण न्योछावर कर माँ भारती के गौरव की रक्षा करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा हेतु दिया गया बलिदान सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।


More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा