
उधमसिंह नगर की पुल भट्टा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले शातिर आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है पुलभट्टा पुलिस ने सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है पुलिस ने पीड़िता के बयानो के आधार पर आरोपी के विरुद्ध पोक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02 फरवरी 2026 को थाना पुलभट्टा क्षेत्र की एक महिला द्वारा तहरीर दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से चली गई है। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। तहरीर के आधार पर थाना पुलभट्टा पर मु0अ0सं0–17/2026 धारा 140(3) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता की शीघ्र बरामदगी एवं घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध ऊधमसिंहनगर, पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से लगातार प्रयास किए गए। दिनांक 05 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पीड़िता को अभियुक्त साहिल के कब्जे से सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त साहिल ने बताया कि उसने पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इस अपराध में उसकी मदद सरताज अंसारी निवासी सिसैय्या थाना सितारगंज (वर्तमान पता झज्जर, हरियाणा) द्वारा की गई थी।
आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात भी स्वीकार की गई। आरोपी के बयान एवं साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 140(3) BNS का लोप कर धारा 137(2)/87/65(1) BNS एवं 5/6 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है।अभियुक्त को न्यायालय में रिमांड हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
नाम — साहिल पुत्र शाकिर अली
निवासी — ग्राम सिसैय्या, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर
उम्र — 21 वर्ष , अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*📌 गिरफ्तारी टीम का विवरण*
➡️ उ0नि0 दिनेश चन्द्र
➡️ अ0उ0नि0 प्रकाश चन्द
➡️ का0 अनिल कुमार
➡️ का0 गजेन्द्र सिंह
➡️ का0 महेन्द्र सिंह
➡️ म0हो0गा0 शालिनी पाठक
SOG टीम
➡️ का0 भूपेन्द्र सिंह

More Stories
रोमियो बार मामला बनता जा रहा चर्चाओ का बाजार, बार को बंद करने खुद कप्तान लाठी लेकर पहुचे थे मौके पर,जन संघर्ष मोर्चा ने मामले को बड़े स्तर तक ले जाने की कही बात !
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिव समिति के बैठक का किया आयोजन, कुम्भ मेला वनाग्नि एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर दिये आवश्कत दिशा निर्देश !
देवभूमि के विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा मे श्रद्धालू बनकर पहुंच रहे बॉलीवुड के दिग्गज सितारे ,एसएसपी श्वेता चौबे की सक्रिय मॉनिटरिंग के बाद चारधाम यात्रा मे चल रहे सुचारु यातायात की बॉलीवुड स्टार ने की खुलकर तारीफ !