
कांवड़ यात्रा-2026 को निर्विघ्न व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है तथा सुरक्षा के साथ-साथ सेवा भाव के साथ कार्य कर रही है। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सकुशल यात्रा सुनिश्चित करने के साथ-साथ सेवा एवं संवेदनशीलता की भावना से किए गए कार्यों को आमजन एवं शिवभक्तों द्वारा सराहा गया। पुलिस द्वारा दिन-रात किए गए निरंतर प्रयासों का असर सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला।
कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मेडिकल सहायता, खोए हुए कांवड़ियों/बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने, जरूरतमंद कांवड़ियों की सहायता, मार्ग निरीक्षण तथा विभिन्न स्थानों पर तत्परता से की गई सहायता एवं सेवा कार्यों को लेकर आम जनता द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ी संख्या में पोस्ट एवं संदेश किए गए। इन पोस्ट के माध्यम से लोगों ने मुजफ्फरनगर पुलिस की कार्यशैली, सुरक्षा व्यवस्था एवं सेवा भाव की सराहना करते हुए #ThankYouMuzaffarnagarPolice का प्रयोग किया। आज दिनांक 09.08.2026 को यह हैशटैग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नंबर-1 ट्रेंड बन गया। यह ट्रेंड मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान किए गए सुरक्षा एवं सेवा कार्यों के प्रति जनता के विश्वास, सहयोग एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया को दर्शाता है। पुलिस की ड्यूटी के साथ-साथ मानवीय संवेदनशीलता और सेवा भाव को आमजन द्वारा विशेष रूप से सराहा गया।
मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान “सुरक्षा भी, सेवा भी” की भावना के साथ किए गए कार्यों के लिए जनता द्वारा व्यक्त किए गए इस सम्मान एवं आभार हेतु समस्त जनपदवासियों एवं शिवभक्त कांवड़ियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया जाता है।

More Stories
अवैध मादक पदार्थो के साथ 1 महिला नशा तस्कर आयी दून पुलिस की गिरफ्त में
विकासनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाया गया सत्यापन अभियान, 200 से अधिक किरायेदारों व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही
सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार, भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक