March 20, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

जल संस्थान के अंशकालिक कर्मियों को हटायें जाने का किया विरोध

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी में जल संस्थान में वर्षों से कार्य कर रहें अंशकालिक कर्मियों को जल संस्थान की ओर से विभागीय सेवा से हटायें जाने पर सोमवार को अंशकालिक कर्मियों ने उपजिलाधिकारी कमलेश महेता के माध्यम जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।

अंशकालिक कर्मी सुरेंद्र सिंह, शिव लाल चौधरी, जगदीश सिंह ने कहा आंशिक मानदेय न्यूनतम मजदूरी पर विभागीय पेयजल आपूति,र् राजस्व वसूली तमाम कार्यों को जनहित में नियमित रूप से वर्षों से करते आ रहे हैं। जिसमें किसी भी प्रकार से पेयजल के संबंधी कोई शिकायत नही है। उसके बावजूद भी जल संस्थान के अभियंता ने लिखित मौखिक रूप से हटाने का आदेश दे दिया गया और पिछले माह का वेतन भी नही दिया गया है। जिसके कारण आर्थिक रूप से समास्याओं का समाना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में सुरेन्द्र सिंह, शिव लाल चौधरी, जगदीश सिंह, गोविंद सिंह, जयानन्द, तेजवीर, मानसिंह, जोतसिंह, दौलत सिंह, भीमराज सिंह, शिशुपाल सिंह, बीरेंद्र सिंह, कमलसिंह, सुदामा सिंह, टीका प्रसाद, बलवीर सिंह चैन सिंह आदि शामिल थे।

वहीं, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव ने कहा अंशकालिक कर्मियों में उन्होंने हटाया जा रहा है जिनको 60 साल से अधिक की उम्र हो गयी है। जिससे विभागीय कार्य सही ढंग से संचालित हो सकें।

You may have missed

Share