देहरादून। शहर में जल्द ही नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत नजर आएंगे ई वी चार्जिंग पॉइंट, जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में युद्धस्तर पर चल रहा है कार्य। विगत सप्ताह जिला अधिकारी ने मल्टीपल ई वी चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने हेतु बैठक लेते हुए स्थान चिन्हित करने हेतु समिति का गठन किया था, समिति में पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग सहित राजस्व के अधिकारी शामिल हैं ।
डीएम के निर्देश पर एक सप्ताह के भीतर ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह एक जीरो इन्वेस्टमेंट बेस्ड प्रक्रिया है। संबंधित कंपनी को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्थान उपलब्ध कराए जाएंगे जहां कंपनी स्वयं अपने उपकरण आदि स्थापित करेंगे। इससे एक तरफ नगर निगम की आय में वृद्धि होगी वहीं रोजगार के अवसर भी खुलेंगे तथा शहर में इलेक्ट्रॉनिक वाहन संचालन को बढ़ावा मिलेगा। शहर में प्रथम चरणमें आईएसबीटी, गांधी पार्क, महाराणा प्रताप चौक, जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, लच्छीवाल टोल प्लाजा,मॉल ऑफ देहरादून, अजबपुर फ्लाईओवर, बल्लूपुर फ्लाईओवर, विधानसभा रोड आदि स्थानों पर मल्टीपल ईवी चार्जिंग पॉइंट स्थापित किए जाने की है योजना।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक