September 24, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

प्रिंसिपल को मौत का भय दिखाकर बेखौफ बदमाशो ने स्कूल मे की लूटपाट,करीब एक लाख रुपए और लाखो रुपयों के ज़ेवर लेकर हुए फरार,पेचकास से दरवाजे के पेच खोलकर घुसे थे स्कूल मे,प्रधानाचार्य ने खुद को नौकर बताकर बचाई अपनी जान.!

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के दो नकाबपोश बेखौफ बदमाशो ने बरोटीवाला स्थित ग्रेट वैल्यू स्कूल में लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है जहां दो नकाबपोश बदमाशों ने स्कूल में घुसकर प्रधानाचार्य और उनके परिवार को बंधक बना लिया। बदमाशों ने सोने-चांदी के आभूषण और करीब 90 हजार रुपये की नकदी लूट ली। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।लूट की यह घटना ग्रेट वैल्यू स्कूल में हुई। बदमाशों ने स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम राठौर को निशाना बनाया। उनके पति गोपाल सिंह राठौर और बेटे आरव राठौर भी उस समय घर पर मौजूद थे। बदमाशों ने तीनों को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने घर में रखे कीमती सामान की तलाश शुरू की। उन्होंने सोने और चांदी के आभूषणों को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही, घर में रखी लगभग 90 हजार रुपये की नकदी भी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने घटना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बदमाश बाहर के दरवाजे का पेंच खोलकर भीतर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने उस पर लगी जाली को भी निकाला। फिर उन्होंने अंदर के दरवाजे की कुंडी खोलकर स्कूल में प्रवेश किया। बदमाशों ने स्कूल के भीतर उन अलमारियों को भी खंगाला। इन अलमारियों में महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे।प्रधानाचार्य नीलम राठौर ने पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने उनसे कहा कि उन्हें स्कूल की प्रधानाचार्य को मारने की सुपारी मिली है। हालांकि, बदमाशों को यह जानकारी नहीं थी कि वह स्वयं ही प्रधानाचार्य हैं। बदमाशों ने नीलम राठौर से पूछा कि प्रधानाचार्य कहां रहती हैं। इस पर उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य अजीत नगर में निवास करती हैं। और हम लोग स्कूल के केयर टेकर है जिसके बाद बदमाशों ने तीनो को एक कमरे मे बंधक बनाकर इस लूट की घटना को अंजाम दिया एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल ने बताया की पुलिस ने घटना स्थल का निरिक्षण कर घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिये है जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जायेगा !

You may have missed

Share