
78वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रेस क्लब सिडकुल बहादराबाद वरिष्ठ पत्रकार महिपाल शर्मा,अध्यक्ष अनिल शीर्षवाल महामंत्री राव तनवीर ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय गान गाया।आजादी के इस पर्व पर प्रेस क्लब सिडकुल बहादराबाद के अध्यक्ष अनिल शीर्षवाल ने कहा कि देश की सेवा में अपनी जान निछावर करने वाले अमर शहीदों की गाथा को हम हमेशा याद रखेंगे आज 78 वा स्वतंत्रता दिवस है और इस आजादी का मायने क्या है यह हम सभी जानते हैं आज जरूरत है तो इस देश को आगे बढ़ाने की। वरिष्ठ पत्रकार महिपाल शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वो वीर सपूतों के बलिदान को संजो कर रखे और उनके बलिदान को चिरस्थाई बनाने के लिए देश भक्ति और राष्ट्र प्रेम की भावना को मजबूत बनाएं।उन्होंने कहा कि हमारी अहम जिम्मेदारी देश के प्रति भी बनती है और यही कारण है कि देश हित में हम लगातार कार्य करते हैं वरिष्ठ पत्रकार राजीव शास्त्री ने बोलते हुए कहा कि एक पत्रकार ही होता है जो आम जनता की आवाज से सरकार और शासन प्रशासन को अवगत कराता है एक पत्रकारे ही होता है जो पुलिस और प्रशासन से पहले अपनी जान हथेली पर लेकर घटनास्थल पर जाकर समाचार संकलन करता है इस आजादी के पर्व पर संगठन के अन्य पदाधिकारी ने भी अपनी बात रखते हुए सभी को आजादी के महा पर्व की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर कारण सिंह चौहान, संजय पुंडीर,राजीव शास्त्री,सद्दाम,ग्राम प्रधान नीरज चौहान,अनिल चौहान चेयरमैन,इंतजार रजा, अमन,सरफराज आदि उपस्थित
रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश