March 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उत्तराखंड में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा का मानसून सत्र कराने की तैयारी, सीएम से तारीख का इंतजार।

उत्तराखंड में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा का मानसून सत्र कराने की तैयारी, सीएम से तारीख का इंतजार…….

देहरादून: गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में हर साल बजट सत्र आयोजित किया जाता है, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने 2024-25 का बजट सत्र देहरादून में कराया।

प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मानसून सत्र कराने के लिए विधानसभा सचिवालय में तैयारी शुरू कर दी है। अगस्त में मानसून सत्र होगा, लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी तारीख तय नहीं की है। कैबिनेट ने सत्र का समय व स्थान तय करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया है।

गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में हर साल बजट सत्र आयोजित किया जाता है, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने 2024-25 का बजट सत्र देहरादून में कराया। इस पर विपक्ष ने भी प्रदेश सरकार पर गैरसैंण की उपेक्षा करने के आरोप लगाए थे। इसे देखते हुए अगस्त में मानसून सत्र गैरसैंण में कराने के लिए सरकार की प्राथमिकता है।

हालांकि सत्र की तारीख तय नहीं हुई है। बीते दिनों हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मानसून सत्र को लेकर चर्चा हुई थी। सत्र गैरसैंण में कराना है या देहरादून में, इस पर निर्णय लेने के लिए कैबिनेट ने मुख्यमंत्री धामी को अधिकृत किया है।

मानसून सत्र कहां करना है, इस पर सरकार को निर्णय लेना है। सत्र के लिए हमारी तैयारी गैरसैंण व देहरादून दोनों स्थान पर चल रही है। गैरसैंण विधानसभा भवन में एक टीम तैयारियों में लगी है। देहरादून विधानसभा भवन में चल रहे ई-विधानसभा का सिविल काम इसी माह पूरा हो जाएगा।
– ऋतु खंडूड़ी भूषण, विधानसभा अध्यक्ष

गैरसैंण में मानसून सत्र कराना प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री को सत्र की तारीख तय करने के लिए अधिकृत किया गया है।
– प्रेमचंद अग्रवाल, संसदीय कार्य मंत्री

You may have missed

Share