
सोनू कुमार, भुवन सिंह ठठोला नैनीताल
नैनीताल। दुर्गा महोत्सव को लेकर नैनीताल में तैयारियां जोर से शुरू हो गई है।मंदिर प्रांगण में आगामी दुर्गा महोत्सव को लेकर मूर्ति निर्माण का कार्य भी शुरू हो चुका है इस बार मूर्ति निर्माण का कार्य इको फ्रेंडली तरीके से किया जाएगा।
बता दे की 20 से 24 अक्टूबर तक नैनीताल में चलने वाले दुर्गा महोत्सव को लेकर लोगों में खाशा उत्साह देखने को मिल रहा है। वही मां नैना देवी प्रांगण में मूर्ति निर्माण का कार्य भी शुरू हो चुका है जिसमें मूर्तियों के निर्माण को लेकर खास ध्यान रखा गया है जिसमें पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इको फ्रेंडली मूर्तियां बनाई जा रही है। जिसके लिए मूर्तिकार द्वारा रस्सी,चिकनी मिट्टी,झूठ लकड़ी के बत्तो का प्रयोग किया जा रहा है। जो आसानी से विसर्जन के दौरान पानी में खुल जाएगी।
सितारगंज से आये मूर्तिकार विश्वजीत सरदार ने बताया कि वह नैनीताल में दुर्गा मूर्तियों का निर्माण पिछले 7 सालों से करते हुए आ रहे हैं। बताया की मूर्ति निर्माण कार्य में करीबन 10 दोनों का समय लगता हैँ।जिसके लिए सर्वप्रथम मूर्ति निर्माण को लेकर रस्सी,चिकनी मिट्टी, लकड़ी आदि का प्रयोग किया जाएगा साथ ही मूर्ति की साज-सज्जा,कपड़े, रूपरेखा आदि तैयार कर 20 अक्तूबर से उन्हें मंदिर में भक्तों के दर्शन के लिए स्थापित कर दिया जाएगा। बताया कि इस वर्ष मूर्ति निर्माण में कुछ बदलाव किए गए हैं जिसमे सभी मूर्तियों का आकार पहले की अपेक्षा थोड़ा बढ़ाया गया है जो आकर्षण का केंद्र रहेंगे मूर्ति निर्माण के दौरान मां सरस्वती,लक्ष्मी कार्तिक,महिषासुर,गणेश,मोर शेर उल्लू,सर्प,भैस, हंस की मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है जिसे 20 अक्टूबर से मंदिर प्रांगण में स्थापित कर दिया जाएगा।


More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द