उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की तैयारी, अस्तित्व में आई 37 नई ग्राम पंचायतें……
देहरादून: उत्तराखंड सरकार निकाय और पंचायत दोनों चुनाव की तैयारी में पूरी तरीके से जुटी हुई है। ग्राम पंचायत में परिसीमन के लिए सरकार की तरफ से पूरी तैयारी की जा चुकी है। सभी 13 जिलों में परिसीमन का कार्य पूरा हो चुका है। इस विषय को लेकर विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार यादव का कहना है कि।
पंचायत पुनर्गठन या परिसीमन 2024 के निर्वाचन का कार्य पूरा कर लिया गया है, जिसमे इस बार 50 नई ग्राम पंचायत का गठन किया गया है तो वहीं 13 ग्राम पंचायत को समाप्त किया गया है।
इस प्रकार से 37 नई ग्राम पंचायत अस्तित्व में आई है। वहीं चंद्रेश कुमार यादव ने यह भी बताया कि विगत चुनाव में 7795 ग्राम सभा थी जो कि अब बढ़कर 8025 हो गई है।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह