हिमांशु गौड (राष्ट्रीय दिया समाचार) सेलाकुई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर जनपद में अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 15.10.2023 को थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा अलग अलग पुलिस टीमें बनाकर ऐसे स्थानों को चिन्हित कर छापेमारी की गयी तो कोल्हू पानी कोटड़ा सन्तौर में पट्टे की आड़ में 07 टैक्टर ट्राली एवं 02 पिकअप वाहन अवैध खनन करते हुए पाये गये, जिनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए उक्त वाहनों को अवैध खनन/ओवरलोड सीज किया गया। अवैध खनन के सम्बन्ध में रिपोर्ट सम्बन्धित विभाग को प्रेषित की जायेगी।
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 पी0डी0 भट्ट, थानाध्यक्ष प्रेमनगर
2- उ0नि0 कवीन्द्र राणा
3- उ0नि0 जगमोहन राणा
4- उ0नि0 सईदुल बहार
5- का0 अमरेन्द्र, का0 प्रदीप, का0 चालक जी0एस0 सैनी,

More Stories
मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति, शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामना, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हमारा दायित्व-मुख्यमंत्री