
दिनांक 16.08.23 को वादी श्रीमती विकटोरिया पत्नी श्री हरिश महरा नि0 टीएचडीसी कालोनी फोस 2 फुलसैनी पौधा थाना प्रेमनगर देहरादून ने थाने में आकर लिखित तहरीर दी कि मै अपने निजी कार्य से शहर से बाहर गयी थी जब मै वापस आयी तो मैने देखा कि मेरे घर के ताले टूटे हुये थे तथा मेरे घर से लाखों रुपये कीमत की ज्वैलरी , नगदी चोरी हो गयी थी तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में मु0अ0सं0 173/23 धारा 454/380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया तथा विवेचना प्रारम्भ की गई ।
थाना क्षेत्र में हुयी नकबजनी घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून* द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु कडे दिशा निर्देश निर्गत किये गये जिनके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एंव क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर देहरादून के निर्देशन में थाना प्रेमनगर पर अलग- अलग टीमो का गठन किया गया गठित टीमो द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास लगे CCTV फुटेजो का संकलन कर उनका विश्लेषण किया गया तथा स्थानीय मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया पुलिस द्वारा किये गये प्रयासो से टीम को कई लाभप्रद सूचनाये प्राप्त हुय़ी जिनके आधार पर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का अनावरण करते हुये दि0 17.08.23 को समय 23.40 बजे घटना में शामिल अभि0 मोनू उर्फ राहुल पुत्र बलवीर प्रसाद नि0 ग्राम चोरा पो0 ओ0 मटियाना थाना पाटीसैण ब्लॉक एकेश्वर जिला पौड़ी गढवाल हाल पता राजपुर रोड़ मैगी प्वांईंट थाना राजपुर देहरादून उम्र 24 वर्ष को टॉस ब्रिज कोटरा संतूर प्रेमनगर देहरादून से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से नकबजनी की घटना में चोरी की गयी ज्वैलरी व नगदी बरामद हुई है , पूछताछ में अभियुक्त द्वारा थाना क्षेत्र में एक अन्य चोरी की घटना को किया जाना कबूल किया है जिसके संबंध में थाना प्रेमनगर पर पूर्व में मु0अ0सं0 156/23 धारा 380 भादवि पंजीकृत है अभियुक्त के कब्जे से उक्त घटना से सम्बन्धित से पांच रुपये ,10 सिक्के तथा दो रुपये के 115 सिक्के कुल 280 रुपये बरामद हुये है ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
मोनू उर्फ राहुल पुत्र बलवीर प्रसाद नि0 ग्राम चोरा पो0 ओ0 मटियाना थाना पाटीसैण ब्लॉक एकेश्वर जिला पौड़ी गढवाल हाल पता राजपुर रोड़ मैगी प्वांईंट थाना राजपुर देहरादून उम्र 24 वर्ष
*बरामदगी*
1.एक मंगल सूत्र पीले धातु काली चैन मोतियों की
2. दो अंगूठी पीली धातु की
3. चार टोपस कान के पीली धातु के
4. दो छोटी बाली पीली धातु की
5.दो कान की छोटी बाली पीली धातु की
6.चार पाजेव सफेद धातु की
7.दो बिछ्ये सफेद धातु के
8. दो हल्के छल्ले सफेद धातु के
9.दो बटन गोल्ड कलर के
10. 4500 रुपये नगद
11.एक मोटर साईकिल हीरो स्पलेण्डर प्लस न0 UK07FK.0643
12. चार स्मार्ट फोन 1. आई फोन 2. ओपो 3. रेडमी 4. ओपो
मु0अ0सं0- 156/23 धारा 380 भादवी से सम्बन्धित
05 रुपये ,10 रुपये ,02 रुपये के कुल 115 सिक्के
*पूछताछ का विवरण – *
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदि है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए चोरी की घटनाओ को अंजाम देता है। अभियुक्त से पूछताछ में उसका पूर्व में थाना डालनवाला तथा थाना रायपुर से चोरी की घटनाओ में जेल जाना तथा एक माह पूर्व ही जेल से बाहर आना प्रकाश में आया है। जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
*नोट- घटना का ख़ुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 10 हज़ार रुपये के ईनाम से पुरस्कृत करने की कि घोषणा ।
पुलिस टीम
1. पीडी भट्ट थानाध्यक्ष थाना प्रेमनगर
2.उपनिरीक्षक मिथुन कुमार चौकी प्रभारी विधौली थाना प्रेमनगर
3.उ0नि0 नरेन्द्र सिंह बिष्ट थाना प्रेमनगर
5.अ0उ0नि0 गजेन्द्र सिंह थाना प्रेमनगर
6.अ0उ0नि0 गिरीश चन्द थाना प्रेमनगर
7. अ0उ0नि0 कान्ता प्रसाद ढंढरियाल थाना प्रेमनगर
7.हे0कानि0 पंकज कुमार थाना प्रेमनगर
8. हे0का0 महेन्द्र सिंह थाना प्रेमनगर
9.हे0का शेखर कवि थाना प्रेमनगर
10.कानि0 राजीव थाना प्रेमनगर देहरादून
11.कानि0 विनोद सिंह थाना प्रेमनगर
12. कानि0 किरण कुमार एसओजी देहरादून (सर्विलांस)

More Stories
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, सफाई के बाद 40 टन कूड़ा उठाया गया,डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा,दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक निरंतर चलेगा स्वच्छता अभियान, वैज्ञानिक तरीके से होगा जैव अपघटनीय एवं गैर-जैव अपघटनीय कूड़े का निस्तारण.!
सहारनपुर क़ी क़ुतुबशेर पुलिस ने बाइक चोरी क़ी घटना का किया खुलासा, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से चोरी क़ी मोटर साईकिल हुई बरामद.!
खुर्रम भाई के खेल निराले, सहारनपुर मे बेचता है फल फ़्रूट और देहरादून मे बेचता है अवैध स्मैक,