तेज बारिश के चलते थाना प्रेमनगर पर डायल 112/आम जनमानस के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि यू0आई0टी पुल के नीचे बरसाती नदी के उफान पर आने के कारण 02 व्यक्ति जो अचानक आये बरसाती नदी की चपेट मे आकर फंस गये हैं , इस सूचना पर थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर आपदा राहत उपकरणों के पंहुचे, तो पाया कि नदी मे अचानक पानी आने तथा जलस्तर खतरे के निशान से उपर होने के कारण 02 व्यक्ति नदी मे फंसे है । सूचना के सम्बन्ध मे उच्चाधिकारीगण तथा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराते हुये थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा फंसे हुये व्यक्तियों को कडी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला गया , जिससे जनहानि होने से बच गयी । जिसपर प्रेमनगर क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों एवं मिडिया बन्धुओं द्वारा थाना प्रेमनगर पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया ।
रेसकयू करने वाली पुलिस टीम
1- अनिल कुमार पुत्र श्री राम जुलम यादव उम्र 30 वर्ष नि0 बान्द्रा ब्लाक प्रिया ग्राम पीपरपटिया जिला मुजफ्फरपुर बिहार।
2- जिम्मेदार पुत्र हजारीलाल उम्र 35 वर्ष नि0 बान्द्रा ब्लाक प्रिया ग्राम पीपरपटिया जि0 मुजफ्फरपुर बिहार
पुलिस टीम
1- पी0डी0 भट्ट थानाध्यक्ष प्रेमनगर देहरादून
2- उ0नि0 संजय रावत
3- उ0नि0 जगमोहन सिंह
4- हे0का0 महेन्द्र सिंह
5- चालक जी0एस0सैनी

More Stories
खनन अधिकारी की नाक के नीचे खोह नदी में पट्टे की आड़ में खनन माफिया खुलेआम कर रहे हैं पट्टे से बाहर जाकर अवैध खनन — गहरे गड्ढे और नदी के किनारे खोदकर निर्धारित मापदंडों का किया जा रहा है खुला उलंघन — एक ही रवने पर कई-कई चक्कर भरकर दो दर्जन से अधिक ट्रेक्टर ट्राली नदी का सीना चीर सरकार पर लगा रही हैं प्रतिदिन लाखों का चूना !
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण जागरूकता रथ को किया रवाना,7 जुलाई तक चलेगा अभियान, बीएलओ घर-घर जाकर कर रहे गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संकलन,डीएम आशीष चौहान का आवाहन-शुद्ध मतदाता सूची के लिए सक्रिय सहयोग करें नागरिक.!
चौथी पास जुनैद ने सरकार को लगा दिया दस करोड़ रुपयों का चुना, पूर्व विधायक शाहनवाज़ राणा के खाते मे पहुंच रही थी जालसज़ी की रकम,