मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में गढ़वाली फिल्म ‘‘प्रधानी‘‘ का मुहूर्त शॉट दिया एवं फिल्म के पोस्टर को लॉच किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक श्री अशोक चौहान एवं अन्य कलाकारों को शुभकामनाएं दी।
फिल्म के लेखक-निर्माता-निर्देशक श्री अशोक चौहान ने कहा कि इस फिल्म का फिल्मांकन पौड़ी के किमसार क्षेत्र, टिहरी व देहरादून के अनेक स्थानों पर किया जायेगा। फिल्म में मुख्य कलाकार घनानन्द गगोडिया, सतेश्वरी भट्ट, पन्नू गुसाई, रमेश रावत, प्रशान्त, मिनी उनियाल, शिवानी भण्डारी, गौरव गैरोला, चन्द्रवीर गायत्री आदि हैं।

More Stories
रन फ़ॉर यूनिटी से लेकर जागरूकता तक, देहरादून में गूंजा एकता का संदेश, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एसएसपी दून के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
-पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश गिरफ्तार
देहरादून में जमीन के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, मोथरोवाला में टिहरी विस्थापितों की जमीन दिलाने का दिया झांसा, सरकारी कर्मचारी ने कई लोगों के साथ मिलकर लगाया लाखों का चूना, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार