
आयुष अग्रवाल ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल* द्वारा पूर्व में देश में घटित आतंकवादी घटना तथा सुगम चार धाम यात्रा के दृष्टिगत जनपद के थाना प्रभारियों को सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश निर्गत किए गए हैं।
🔷उपरोक्त आदेशों निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 03.06.2025 को थाना क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान के अंतर्गत * वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक * के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में * क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर* के नेतृत्व में *प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती* प्रदीप चौहान द्वारा थाना मुनि की रेती क्षेत्र के *कैलाश गेट क्षेत्र में (विशेषकर फ्लैटों में निवासरत)* 1100 बजे से सत्यापन अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के दृष्टिगत थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया।
🔷 *टीम A- Si सचिन पुंडीर के नेतृत्व में।*
*टीम B- Lsi पिंकी तोमर के नेतृत्व में।*
*टीम C- Adsi लक्ष्मी पंत नेतृत्व में।*
🔷थाना पुलिस द्वारा *बाहरी व्यक्तियों व नौकरों* आदि सहित कुल 110 लोगों का सत्यापन किया गया। सत्यापन न कराने वाले *10 व्यक्तियों का 10,000-10,000/- रु कुल 1,00,000/-रु* के चालान किये गये जो की माननीय न्यायालय प्रेषित किये जाएंगे । पूर्व में भी कई बार सभी जनमानस को सत्यापन कराने के लिए अवगत कराया जा चुका है परन्तु उसके उपरांत भी सत्यापन न कराने पर उनके विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई।
🔷 पुलिस द्वारा आम जनमानस को निर्देशित किया गया कि *किसी बाहरी व्यक्ति को किराये पर रखने,ठेली, फेरी, ठेकेदार तथा लेबर आदि को काम में रखने वाले, होटल में काम पर रखने से पूर्व उसका सत्यापन कराये* जिससे भविष्य में किसी प्रकार की अप्रत्याशित घटना से बचा जा सके।🔷आने वाले दिनों में शिवपुरी, ढालवाला, तपोवन तथा थाना मुनि की रेती क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी पुलिस द्वारा सत्यापन न कराने वालों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेंगी।


More Stories
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास* *197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का लोकार्पण* *पेयजल, सड़क, शिक्षा, सुरक्षा और पुलिस अवस्थापना से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल.!
उत्तराखंड प्रदेश संगठन(रामबिलास) के प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तराखंड प्रभारी से क़ी मुलाक़ात, दोनों के बीच आगामी चुनाव को लेकर कई बिन्दुओ पर हुई विस्तार से बात.!
छेड़छाड़ के आरोपी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़ित युवती के द्वारा दुष्कर्म का अभियोग कराया गया था पंजीकृत