
*पुलिस चौपाल से रायपुर पुलिस को मिली सफलता, एक लाख कीमत की स्मैक के साथ एक तस्कर को पुलिस नें किया गिरफ्तार*
===================================
पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून* द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अपराध नियन्त्रण, मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस के क्रम में जनपद देहरादून में लगातार मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार जन जागरूकता अभियान व कार्यवाही जारी हैं।
दिनांक 29.1.23 को थाना रायपुर पुलिस द्वारा प्रत्येक रविवार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया। उक्त तिथि को ही थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा अन्य स्थानों के अतरिक्त भगत सिंह कॉलोनी मे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सीनियर सिटीजन सीएलजी मेंबर ओके साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया था। जिसमें सभी को नशे के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु पुलिस का सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया था। उक्त पुलिस चौपाल के आयोजन के परिणाम स्वरूप थाना रायपुर पुलिस को सूचना मिली कि रामलीला मैदान जैन प्लॉट रायपुर मे अक़्सर एक व्यक्ति स्मैक बेचने आया करता है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अपराध पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन व *क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष रायपुर द्वारा एक टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना संकलित करते हुए दिनाँक 30.01.2023 को रामलीला मैदान जैन प्लॉट रायपुर से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 10 ग्राम स्मैक बरामदकी गई, जिसकी अन्तराष्ट्रिय मार्किट में कीमत 100000/- रुपये आंकी गयी है। अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 8/21 NDPS act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिन्हें समय से माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा। अभियुक्त से पूछताछ कर अन्य सूचना संकलित की गई है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
=======================
1- *मोहम्मद रजा पुत्र मोबिन निवासी जैन प्लाट निकट मस्जिद थाना रायपुर देहरादून*
*बरामदगी*
10 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग एक लाख रुपये)
*मार्गदर्शन/पर्यवेक्षण अधिकारी*
1. सरिता डोभाल पुलिस अधीक्षक नगर जनपद देहरादून।
2. अनिल जोशी क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून।
*पुलिस टीम*
टीम प्रभारी So कुन्दन राम
1- si रमन बिष्ट
2-Si नवीन जोशी
3-कांस्टेबल धीरेंद्र
4-कांस्टेबल संतोष
5-कांस्टेबल प्रमोद

More Stories
उधमसिंह नगर की कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने 02 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 4 मोटरसाइकिल की बरामद, उत्तरप्रदेश के रामपुर के रहने वाले है दोनों आरोपी !!
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !