एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर पुलिस बल को ब्रीफ किया। उन्होंने कहा कि सभी ड्यूटी स्थल पर तीन घंटा पहले पहुंचेंगे। इसके अलावा कोई भी अपने मोबाइल फोन का उपयोग ड्यूटी के दौरान नहीं करेगा। ड्यूटी प्रभारी अपनी टीमों को समय से निर्देश देंगे। ड्यूटी स्थल और उसके आसपास ठीक तरह से चेक किया जाएगा। बिना बताए कोई भी कर्मचारी इधर-उधर नहीं जाएगा। कर्मचारी किसी एक स्थान पर एकत्रित नहीं होंगे। वीवीआईपी रूट प्रभारी को निर्देशित किया कि वीवीआईपी कार्यक्रम से पूर्व सभी रूट व्यवस्था का भली प्रकार निरीक्षण कर कमियों को दूर कराएंगे। इस मौके पर एडीजी इंटेलीजेंस एपी अंशुमान, आईजी कानून व्यवस्था नीलेश आनंद भरणे, आईजी इंटेलीजेंस करन सिंह नगन्याल, आईजी रेंज राजीव स्वरूप, एसएसपी देहरादून अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

More Stories
देहरादून की सहसपुर पुलिस और प्रसासन ने आपराधिक गतिविधियों मे लिप्त लोगो के मकानो पर घुमाया बुलडोज़र, सरकारी जमीन पर कब्ज़ा कर बना लिए थे पक्के मकान, पुलिस और प्रसासन ने अपराधियों के सम्राज्य को किया नेस्तनाबूत !
स्वास्थ्य महानिदेशक ने महानिदेशालय मे आयोजित की अहम बैठक,समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश.!
सड़को पर आवारा घूम रहे पशुओं पर डीएम सख्त दिखाया रूप ,आवारा पशुओ का सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा,एबीसी-एआरवी कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के निर्देश, पालतू श्वानों का अनिवार्य पंजीकरण कराने पर जोर*