
हल्द्वानी में फायर स्टेशन के पास तेज बारिश में नहर में फंसी कार से लोगों को पुलिस/फायर टीम ने बाहर निकलवाया, लीडिंग फायरमैन राजकुंवर ने अपनी जान जोखिम में डालकर एक व्यक्ति को नहर में बहने से बचाया*
आज दिनांक 25.06.2025 प्रातः फायर स्टेशन के पास एक वाहन तेज बारिश के चलते अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया था जिसमें 07 लोग सवार थे ।
सीएफओ हल्द्वानी और फायर स्टेशन ऑफिसर हल्द्वानी के नेतृत्व में फायर रेस्क्यू यूनिट द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें गाड़ी नंबर UK 06 AX 8728 जो नहर में पलट गई थी तेज बहाव होने के कारण 01 व्यक्ति गाड़ी से नहर में बह गया था। आगे की ओर नहर कवरिंग होने के कारण एलएफएम राजकुँवर सिंह राणा द्वारा साहस का परिचय देते हुए लगभग 50 मीटर आगे नहर के अंदर जाकर उक्त व्यक्ति को अपने साथ लेकर चैंबर को पकड़ लिया था रेस्क्यू टीम द्वारा चैंबर को तोड़कर रस्सी की सहायता से लीडिंग फायरमैन राजकुंवर राणा और उक्त व्यक्ति को बाहर निकाला गया। जो व्यक्ति कार में फसें थे उनको क्रेन की सहायता से कार मै रस्सी बांध कर गाड़ी को बाहर निकाला गया, रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से कार में फंसे 06 लोगों को बाहर निकालते हुए तत्काल घायलो को उपचार हेतु भेजा गया। रेस्क्यू के दौरान एलएफएम राजकुंवर राणा को उपचार हेतु सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। मौके पर स्थानीय पुलिस की टीमें, पेट्रोल वाहन में तैनात कर्मियों द्वारा भी हर संभव सहायता की गई।

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विकासनगर में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के प्रतीक्षा कक्ष किया उद्घाटन, विकासनगर में शीघ्र बनाया जाएगा सैनिक विश्राम गृह -गणेश जोशी
मसूरी में जुटे 550 नेत्र विशेषज्ञ, आधुनिक सर्जरी पर होगा मंथन गणेश जोशी ने किया उत्तराखंड आईकॉन-2026 का शुभारंभ, बोले- अब देहरादून में भी उपलब्ध हैं आंखों के बेहतर इलाज की सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री