
डोईवाला
डोईवाला की तमाम बस्तियों में रह रहे बाहरी प्रदेशों के लोगों का पुलिस सत्यापन अभियान लगातार जारी हैं।
आज तड़के 5 बजे डोईवाला कोतवाली पुलिस ने जोली ग्रांट पुलिस चौकी और लाल तप्पड़ पुलिस चौकी इंचार्ज के साथ तमाम पुलिस अधिकारी और सिपाही डोईवाला के भानिया वाला की मुस्लिम बस्ती में पहुंची और यहां किराए पर रह रहे बाहरी प्रदेशों के लोगों का और उनकी मोटर साइकिल का सत्यापन किया।
पुलिस के छापे से मुस्लिम बस्ती में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने बस्ती में 55 मकानों में रह रहे 250 बाहरी प्रदेश के लोगों का पुलिस सत्यापन किया तो तमाम लोग ऐसे पाए गए जिन्होंने अपना पुलिस सत्यापन नही कराया था। बिना सत्यापन के किराएदार रखने पर मकान मालिकों पर जुर्माना लगाकर उन्हें हिदायत दी कि भविष्य हर किरायेदार का पुलिस सत्यापन हर हाल में कराए।
कोतवाल राजेश शाह के नेतृत्व में चले सघन चेकिंग सत्यापन अभियान में 32 मकान मालिकों का बिना पुलिस सत्यापन के किराएदार रखने पर 10 हजार रूपए का चालान कर सभी से 3 लाख 20 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया, साथ ही बिना कागजों की 15 मोटर साइकिल पुलिस ने जब्त की।
कोतवाल राजेश शाह ने बताया की लगातार पुलिस क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए संदिग्ध लोगों पर जहां नजर रखे हुए है तो वही किराए पर रह रहे लोगों का पुलिस सत्यापन भी कर रही है ताकि संदिध लोग पकड़े जा सके।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!