चमनलाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
कतिपय वाहन चालकों द्वारा अपनें वाहनो को मार्ग पर ही खडे किये जाने की प्रवृति तथा सड़क किनारे किये गए अस्थाई अतिक्रमण तथा नो पार्किंग जोन में वाहन खडा कर यातायात बाधित होने के कारण आमजन हो होने वाली परेशानियों के दृष्टिगत *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून* द्वारा सभी थाना प्रभारियों को यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने तथा नियमो का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है, उक्त निर्देशो के अनुपालन में कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा आज दिनांक 27.06.2024 को थाना डोईवाला क्षेत्रांतर्गत मियांवाला फ्लाईओवर के नीचे व आस-पास के स्थानो पर अनावश्यक रूप से खड़े 16 दुपहिया वाहनों को जब्त कर वाहनो को क्रेन से टोईंग कराकर चौकी हर्रावाला लाया गया तथा यातायत नियमो का उल्लघंन करने वाले व नो पर्किग जोन मे खडे 12 वाहनों का चालान नियमानुसार एमवी एक्ट मे किया गया।
उक्त के अतिरिक्त चौकी क्षेत्र हर्रावाला मे यातायात के सुचारू संचालन हेतु सडक के किनारे अवैध रूप से किये गये स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण को भी हटाया गया तथा उक्त कार्यवाही मे उल्लंघनकर्ताओ का चालान पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत किया गया।
*पुलिस कार्यवाही का विवरण*
01- नो पार्किग जोन से जब्त दुपहिया वाहन – 16
02- एमवी एक्ट मे चालान – 12
03- 81 पुलिस अधिनियम चालान – 08 चालान
04- 83 पुलिस अधिनियम चालान – 07 चालान

More Stories
वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले 3 शातिर वाहन चोरों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 8 दोपहिया वाहन एवं चोरी की 2 एक्टिवा के पार्ट्स हुए बरामद
इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसमें हीरे के हार का प्रदर्शन करना अभियुक्ता को पड़ा भारी, पहुंची सलाखों के पीछे, घटना को अंजाम देने वाली अभियुक्ता को लाखों रूपये कीमत के हीरे व सोने के आभूषणों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
अधिवक्ता नीरज पाण्डेय ब्रह्म शक्ति संघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड राज्य प्रभारी नियुक्त