देहरादून
बंजी जंपिंग एक्सीडेंट से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें बंजी जंपिंग एलिवेटेड प्लेटफार्म पर तीन व्यक्तियों के खड़े होने तथा उक्त प्लेटफार्म के अचानक ढह जाने से तीनों व्यक्तियों के नीचे गिरने से संबंधित वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, साथ ही उक्त वीडियो के ऋषिकेश क्षेत्र का होने की जानकारी दी जा रही है।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा वीडियो में बताए गए तथ्यों की जांच के निर्देश दिए गौए, उक्त वीडियो की जांच में उक्त वीडियो का AI जेनरेटेड होना तथा उक्त बंजी जंपिंग एलिवेटेड प्लेटफार्म से मिलते जुलते बंजी जंपिंग एलिवेटर के नेपाल में होने की जानकारी प्राप्त हुई। जबकि कुछ अराजक तत्वों द्वारा उक्त वीडियो का ऋषिकेश क्षेत्र से संबंधित होना बताकर लगातार आमजन को गुमराह करते हुए सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है।
देहरादून पुलिस द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक खबरें प्रचारित/ प्रसारित करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है, ऐसे सभी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
देहरादून पुलिस की आमजन से अपील है कि ऐसी किसी भी भ्रामक पोस्ट को बिना उसकी सत्यता जाने अथवा बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के आगे प्रचारित/प्रसारित न करें, ऐसा करने पर आपके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई हो सकती है।

More Stories
नैनीताल पुलिस ने गोरापड़ाव डकैती कांड मे शामिल 2 और शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से 2 तमंचे 4 जिंदा कारतूस,1 वरना कार और ₹1,40,000 की लूटी गई नकदी कि बरामद!
हिन्दू समाज के खिलाफ विवादित पोस्ट करने वाले आरोपी को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार,
देश और विदेशो मे धूमधाम से मनाया गया रक्षा बंधन का त्यौहार, बहनो ने भाईयों के हाथो पर राखी बांध कर भाई की लम्बी उम्र होने की कि कामना.!