
राजपुर थाना क्षेत्र में पिस्तौल लेकर कार सवार की पिटाई करते नजर आ रहे पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी दिव्य प्रताप को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। पिटाई और गाली-गलौज करते नजर आने पर मामले में आपराधिक बल प्रयोग करने समेत दो धाराएं जोड़ी गई हैं।एसएसपी ने यह भी बताया की आरोपी ने मौके पर जिन तीन हथियारों का प्रदर्शन किया गया उनके लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी को लिखा गया है। मामले में शामिल पुलिसकर्मी (गनर) को उसी दिन हरिद्वार एसएसपी के आदेश पर निलंबित कर दिया गया था। एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद शुरुआती तथ्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दीं गई है

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही