
सोशल मीडिया पर निजी शिक्षण संस्थान देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के लेटर हेड पर वायरल एक पत्र, जिसमे दिनांक 09/11/2025 को मा० प्रधानमंत्री जी की रैली में सम्मिलित होने पर शिक्षण संस्थान के छात्रों को अधिक प्राप्तांक दिए जाने से संबंधित तथ्य अंकित किए गए हैं, उक्त वायरल पत्र के संबंध में देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी प्रेम नगर के कुल सचिव श्री सुभाषित गोस्वामी द्वारा वायरल पत्र के कूटरचित होने तथा उनके शिक्षण संस्थान द्वारा ऐसा कोई आधिकारिक पत्र जारी न किए जाने के संबंध में एक प्रार्थना पत्र थाना प्रेमनगर पर दिया गया।
प्राप्त प्रार्थना पत्र पर थाना प्रेमनगर पर मु०अ०सँ०- 176/25, धारा 336(2) BNS व 66 (C) IT Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसमें अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया की वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत दून पुलिस द्वारा लगातार सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा इस प्रकार की भ्रामक खबरों को प्रचारित/ प्रसारित करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है, जिनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। साथ है एसएसपी ने आमजन से अपील की है कि किसी भी भ्रामक सूचना को बिना किसी पुष्टि के सोशल मीडिया पर प्रचारित / प्रसारित न करे।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार