
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। कोतवाली कोटद्वार में पिछले दिनों मुकेश नामक एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी एवं पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाही व सतत प्रयासों से दोनों (मां-बेटे) को अहमदाबाद गुजरात से सकुशल बरामद किया गया। महिला और उसके बच्चे को सकुशल एएचटीयू कोटद्वार लाया गया, जहां काउंसलिंग के दौरान महिला द्वारा बताया गया कि मैं अपने पति से बहुत परेशान थी। पति द्वारा शराब पीकर आए दिन मारपीट की जाती थी जिससे मैं परेशान होकर स्वयं अपनी मर्जी से घर से चली गई थी। मैं अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती हूं। मैं स्वयं और अपने बच्चे का भरण पोषण कर सकती हूं।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने माँ वाराही के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर
मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद