February 13, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुज़फ्फरनगर की तीन थानो की पुलिस ने शातिर बदमाश को जहन्नुम के लिए किया रवाना,50 हज़ारी मृतक बदमाश पर डकैती और लूट के करीब 4दर्ज़न मुकदमे थे दर्ज़ !

मुज़फ्फरनगर की *थाना बुढाना, तितावी एवं शाहपुर पुलिस और बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड के दौरान 01 वांछित लूटेरा/डकैत/हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गोली लगने के बाद अल्लाह को प्यारा हो गया है मारे गये*अभियुक्त पर थाना बुढाना मे लूट के 02 मुकदमे दर्ज़ थे जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षके सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा 50,000/- रूपये को पुरस्कार घोषित की थी पुलिस को *अभियुक्त के कब्जे/घटना स्थल से 01 देशी कार्बाइन 09 मिमि मय 10 जिन्दा व 10 खोखा कारतूस, 01 पिस्टल .32 बोर मय 05 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस, 01 स्पलैण्डर मोटरसाईकिल (मु0अ0सं0- 459/2025 धारा 309(4) बीएनएस, थाना बुढाना से संबंधित), 03 मोबाइल फोन, सोने व चांदी की अंगूठी (मु0अ0सं0- 10/2026 धारा 309(4),351(3) बीएनएस थाना बुढाना से संबंधित), आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, 4370/- रुपये नगद बरामद। *अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर जनपद चूरु, राजस्थान में 7 करोड 70 लाख रूपये के आभूषणों की डकैती व थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर में एक घर से लाईसेंसी कार्बाइन, रिवाल्वर, आभूषण व नगदी की चोरी जैसी घटनाएं कारित की गयी थी।आपको बता दे की थानाक्षेत्र बुढाना के अंतर्गत 02 लूट की घटनाए कारित की गयी थी जिनके सम्बन्ध में थाना बुढाना पर मु0अ0सं0459/2025 धारा 309(4) बीएनएस व मु0अ0सं0 10/2026 धारा 309(4) व 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में थाना बुढाना व तितावी की संयुक्त टीम का गठन किया गया था। दिनांक 12.02.2026 की रात्रि को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी बुढाना व गठित पुलिस टीम के साथ थाना बुढाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली की थाना बुढाना का वांछित व पुरस्कार घोषित अपराधी किसी बडी वारदात को करने के उद्देश्य से बुढाना की तरफ आने वाला है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा अतिरिक्त फोर्स के साथ विभिन्न स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। कुछ समय पश्चात कांधला की तरफ से 01 मोटरसाईकिल पर 02 संदि्ग्ध मोटरसाइकिल सवार आते हुए दिखायी दिये जिसे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। मोटरसाईकिल सवार चैकिंग हेतु नही रुके तथा तेजी से मुडकर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाईकिल सवारोें के बदमाश होने का शक होने पर पीछा किया गया। बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी जिसमें 01 गोली पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की गाडी में लगी। अन्य पुलिस टीम द्वारा बदमाशोें की घेराबन्दी की गयी । भागने का रास्ता न देखकर बदमाशों द्वारा मोटरसाईकिल को रजवाहे की पटरी से नीचे उतार दिया तथा वहीं छोडकर भागने लगे। एक बदमाश खडी फसल में घुस गया तथा दूसरा बदमाश पास ही बने एक खंडहर में घुस गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेरबन्दी की गयी तथा आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। बदमाशों पर चेतावनी का कोई असर नही हुआ तथा पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की गयी जिसमें उ0नि0 श्री संदीप कुमार व का0 इश्फाक अली घायल हो गये तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना, प्रभारी निरीक्षक बुढाना की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगीं। पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिेंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म व नियंत्रित फायरिंग की गयी, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया तथा दूसरा बदमाश रात्रि व खडी फसल का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा घायल बदमाश को जीवनरक्षार्थ उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया जहां दौराने उपचार चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया तथा घायल पुलिसकर्मी उपचाराधीन हैं। थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*अभियुक्त का नाम व पता-*

*1.* अमजद पुत्र जिलेदीन निवासी ग्राम हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर

 

*बरामदगी का विवरण-*

✔️ 01 देशी कार्बाइन 09 मिमि मय 10 जिन्दा व 10 खोखा कारतूस

✔️ 01 पिस्टल .32 बोर मय 05 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस

✔️ 01 स्पलैण्डर मोटरसाईकिल (मु0अ0सं0- 459/2025 धारा 309(4) बीएनएस, थाना बुढाना से संबंधित)

✔️ 03 मोबाइल फोन, सोने व चांदी की अंगूठी (मु0अ0सं0- 10/2026 धारा 309(4),351(3) बीएनएस थाना बुढाना से संबंधित)

✔️ आधार कार्ड

✔️ पैन कार्ड

✔️ एटीएम कार्ड

✔️ 4370/- रुपये नगद

 

*अभियुक्त अमजद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0सं0 459/2025 धारा 309(4) बीएनएस थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर । (वांछित एवं पुरस्कार घोषित)

*2.* मु0अ0सं0 10/2026 धारा 309(4), 351(3) बीएनएस थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर । (वांछित एवं पुरस्कार घोषित)

*3.* मु0अ0सं0 325/2019 धारा 307 भादवि थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर ।

*4.* मु0अ0सं0 477/2016 धारा 394, 411 भादवि थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर ।

*5.* मु0अ0सं0 481/16 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर

*6.* मु0अ0सं0 482/16 धारा 420, 414 भादवि थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर ।

*7.* मु0अ0सं0 326/19 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर ।

*8.* मु0अ0सं0 543/21 धारा 307/411 भादवि0 थाना कोतवाली शहर बिजनौर ।

*9.* मु0अ0सं0 545/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट कोतवाली शहर विजनौर

*10.* मु0अ0सं0 145/21 धारा 394/342/427 भादवि0 व 3/4 आर्म्स एक्ट कोतवाली चुरू जिला चुरू राजस्थान ।

*11.* मु0अ0सं0 106/13 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट कोतवाली गंगनहर हरिद्वार ।

*12.* मु0अ0सं0 66/24 धारा 399/402 भादवि0 व 25 आर्म्स एक्ट थाना थावे जिला गोपालगंज, बिहार ।

*13.* मु0अ0सं0 152/19 धारा 307 भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर ।

*14.* मु0अ0सं0 747/17 धारा 302 भादवि0 थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर ।

*15.* मु0अ0सं0 947/17 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर ।

*16.* मु0अ0सं0 976/12 धारा 392/411 भादवि0 थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर ।

*17.* मु0अ0सं0 1165/16 धारा 147/148/323/504 भादवि0 थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर ।

*18.* मु0अ0सं0 18/15 धारा 392 भादवि0 थाना इन्द्रापुरम गाजियाबाद ।

*19.* मु0अ0सं0 63/15 धारा 171/414 भादवि0 व 25 आर्म्स एक्ट थाना इन्द्रापुरम गाजियाबाद ।

*20.* मु0अ0सं0 21/015 धारा 392/34 भादवि0 थाना गाजीपुर दिल्ली ।

*21.* मु0अ0सं0 725/08 धारा 420/467/468/411/413 भादवि0 थाना सेक्टर-58 नोएडा ।

*22.* मु0अ0सं0 410/08 धारा 382/34 भादवि0 थाना वेलकम दिल्ली ।

*23.* मु0अ0सं0 405/08 धारा 379/411 भादवि0 थाना उत्तम नगर दिल्ली ।

*24.* मु0अ0सं0 57/015 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना इन्द्रापुरम, गाजियाबाद ।

*25.* मु0अ0सं0 59/15 धारा 171 भादवि थाना इन्द्रापुरम, गाजियाबाद ।

*26.* मु0अ0सं0 60/15 धारा 414 भादवि थाना इन्द्रापुरम, गाजियाबाद ।

*27.* मु0अ0सं0 1949/14 धारा 392 भादवि थाना इन्द्रापुरम, गाजियाबाद ।

*28.* मु0अ0सं0 2033/14 धारा 392 भादवि थाना इन्द्रापुरम, गाजियाबाद ।

*29.* मु0अ0सं0 18/2015 धारा 392 भादवि थाना इन्द्रापुरम, गाजियाबाद ।

*30.* मु0अ0सं0 411/10 धारा 392 भादवि थाना सिहानी गेट गाजियाबाद ।

*31.* मु0अ0सं0 417/12 धारा 454, 380, 411 भादवि थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर ।

*32.* मु0अ0सं0 589/12 धारा 392, 411 भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर ।

*33.* मु0अ0सं0 599/12 धारा 307, 411 भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर ।

*34.* मु0अ0सं0 696/12 धारा 3/25 आय़ुध अधिनियम थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर ।

*35.* मु0अ0सं0 03/2013 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर ।

*36.* मु0अ0सं0 10/2013 धारा 392 भादवि थाना छपार, मुजफ्फरनगर ।

*37.* मु0अ0सं0 67/2013 धारा 392, 411 भादवि थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर ।

*38.* मु0अ0सं0 505/2020 धारा 18/25 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर ।

*39.* मु0अ0सं0 488/2012 धारा 392, 506 भादवि थाना तितावी, मुजफ्फनरगर ।

*40.* मु0अ0सं0 620/2014 धारा 394 भादवि थाना कंकरखेड़ा, मेरठ ।

 

*पुलिस टीम का विवरण-*

*1.* पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, मुजफ्फरनगर।

*2.* क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह, मुजफ्फरनगर।

*3.* प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*4.* थानाध्यक्ष पवन कुमार थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।

*5.* थानाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह थाना शाहपुर, मुजफ्फऱनगर।

*6.* उ0नि0 संदीप कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*7.* उ0नि0 अनुभव कुमार थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।

*8.* उ0नि0 मोहित तेवतिया थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*9.* उ0नि0 ललित कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*10.* उ0नि0 अजयपाल सिंह तितावी, मुजफ्फरनगर।

*11.* है0का0 पुष्पेन्द्र कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*12.* है0का0 अमरदीप सिंह थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*13.* है0का0 64 सुनील कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*14.* है0का0 93 संजय कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*15.* है0का0 275 नीरज त्यागी थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*16.* है0का0 अनीस खान थाना तितावी, मुंजफ्फरनगर।

*17.* का0 1913 इश्फाक थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*18.* का0 1071 अलीम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*19.* का0 413 शिवम कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*20.* का0 870 अनील कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*21.* है0का0 चालक मुनेन्द्र शर्मा थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।

*22.* का0 चा0(पु0अ0ग्रा0) किरनपाल सिंह

*23.* का0 चा0 कुशलपाल थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*24.* का0 चालक पवन शर्मा थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*25.* का0 चालक चन्द्रवीर सिंह थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर

*मृतक अभियुक्त अमजद उपरोक्त द्वारा की गयी प्रमुख घटनाएं-*

*1.* अभियुक्त अमजद उपरोक्त द्वारा वर्ष 2021 में जनपद चूरू राजस्थान में अपने साथियों के साथ मिलकर मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड चूरू ब्रांच में कर्मचारियों को बंधक बनाकर अवैध शस्त्रों के बल पर 7 करोड 70 लाख रूपये के सोने के आभूषण व 5,92,000/- रुपये नगदी की डकैती की घटना कारित की गयी थी।

*2.* अभियुक्त अमजद उपरोक्त वर्ष 2012 में थानाक्षेत्र सिविल लाईन के अंतर्गत अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यवसायी के घर से लाईसेंसी कार्बाइन व रिवाल्वर, आभूषण व नगदी की चोरी की गयी थी।

*3.* अभियुक्त अमजद उपरोक्त द्वारा वर्ष 2025 में थानाक्षेत्र बुढाना के अंतर्गत एक स्विफ्ट कार, आभूषण व नगदी की लूट की गयी थी।

*4.* अभियुक्त द्वारा वर्ष 2012 में थानाक्षेत्र नई मण्डी, मुजफ्फरनगर में एक गाडी लूट की घटना कारित की गयी थी।

*5.* अभियुक्त द्वारा वर्ष 2014 व 2015 में गाडियों की लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।

*6.* अभियुक्त द्वारा वर्ष 2013 कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर में पेट्रोल पंप पर सेल्समेन से नगदी लूट की घटना कारित की गयी थी।

*7.* अभियुक्त द्वारा वर्ष 2012 में थानाक्षेत्र तितावी में एक किसान से तमंचे के बल पर 1,60,000/- रुपये की नगदी की लूट की गयी थी।

*8.* अभियुक्त अमजद उपरोक्त द्वारा वर्ष 2017 में थानाक्षेत्र नई मण्डी के अंतर्गत एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने की घटना कारित की गयी थी।

 

*नोट-* थाना बुढाना, थाना तितावी व थाना शाहपुर की संयुक्त पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में घायल तथा दौराने उपचार मृतक अभियुक्त अमजद उपरोक्त शातिर किस्म का अर्न्तराज्यीय लुटेरा/डकैत अभियुक्त था जिसके विरूद्ध विभिन्न थानों पर लूट/डकैती/चोरी/हत्या के प्रयास/हत्या जैसी गंभीर धाराओं में 40 से अधिक अभियोग पंजीकृत थे तथा अभियुक्त अमजद उपरोक्त थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर का हिस्ट्रीशीटर(एच0एस0- 9ए) अभियुक्त था। अभियुक्त अमजद उपरोक्त थाना बुढाना पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0- 459/2025 धारा 309(4) बीएनएस व मु0अ0सं0 10/2026 धारा 309(4),351(3) बीएनएस में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर द्वारा 50,000/- रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

You may have missed

Share