
देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक पी/एम एवं प्रवक्ता पुलिस मुख्यालय श्री नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि बनभूलपुरा में पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता किये जाने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों का हम पूर्णतः खण्डन करते हैं। इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। उत्तराखंड पुलिस “मित्र पुलिस” के अपने ध्येय पर बहुत गर्व करती है। कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान हम कानून का पालन करने वाले सभी नागरिकों विशेषकर महिलाएं और बच्चे के साथ शिष्टाचार, स्नेह और सम्मान का व्यवहार करते हैं।
पुलिस का महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार के आरोप सही नहीं है। यदि कोई विश्वसनीय साक्ष्य हैं तो वो उन्हें वर्तमान में चल रही मजिस्ट्रियल जांच के दौरान आयुक्त कुमाऊं या वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। हम उस पर विधिसम्मत और त्वरित कार्यवाही करेंगे। हम कानून के अनुसार नागरिकों के सम्मान एवं उनके हितों की रक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प रखते हैं।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!