
थाना डोईवाला पुलिस द्वारा दिनांक-27/11/2022 को *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय* देहरादून द्वारा अपराधो पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु बाहरी लोगो व किराएदारो के सत्यापन किये जाने हेतु प्रचलित अभियान के अंतर्गत निर्गत दिशा-निर्देशानुसार डोईवाला पुलिस द्वारा *पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी डोईवाला* के मार्गदर्शन/निकट पर्यवेक्षण मे *प्रभारी निरीक्षक डोईवाला* द्वारा अलग-अलग टीम गठित कर थाना क्षेत्र में सत्यापन/चैकिंग अभियान चलाकर भानियावाला क्षेत्र मे निवासरत किरायेदारों का सत्यापन किया गया, प्रचलित अभियान में मकान मालिक व किरायेदारो की चैकिंग करने पर पायी गयी अनियमितता व त्रुटियों के आधार पर *15 उल्लंघनकर्ता का चालान 83 पुलिस अधिनियम मे कर ₹ 150,000/-* जुर्माना किया गया। अभियान/चैंकिग के दौरान *06 दुपहिया वाहन व 01 कार* संदिग्ध पाये जाने पर पुलिस द्वारा नियमानुसार जब्त किये गये। अभियान मे कुल *90 किरायोदारो* का सत्यापन किया गया। तथा थाना क्षेत्र मे निवासरत् स्थानीय लोगो को किरायेदारो का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने हेतु निर्देशित किया गया।
*उक्त अभियान भविष्य में भी प्रचलित रहेगा।*


More Stories
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालो की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, *आपस मे मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 3 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट, *ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री
दून अस्पताल में चापड़ लहराकर चिकित्सकों व ड्यूटीरत कर्मियों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार