
रिपोर्ट = राजीव शास्त्री बहादराबाद
उत्तराखंड में सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में कार्यरत महिलाओं व विभिन्न स्कूलों कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा और पंजीकरण के लिए पुलिस विभाग ने गौरा शक्ति ऐप शुरू की है जिसके लिए पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी के मद्दे नजर आज स्थानीय पुलिस ने सम्राट पृथ्वीराज महा विद्यालय में छात्राओं को गोरा शक्ति एप की जानकारी दी।थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने कामकाजी महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा के लिए एक पहल करते हुए गोरा शक्ति एप लॉन्च किया है।उन्होंने बताया कि इस ऐप में कई तरह के फीचर्स दिए गए हैं। गौरा शक्ति ऐप के माध्यम से कामकाजी महिलाएं स्वतः पंजीकरण कर सकेंगी इसमें निजी सेक्टर में नौकरी करने वाली महिलाएं अपनी और संस्थान की जानकारी दर्ज कर सकेंगी,विभिन्न कॉलेजों,संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राएं भी इस एप के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेसन कर सकेंगी जिससे राज्य सरकार के पास महिलाओं और उनसे संबंधित कंपनियों ओर संस्थानों का डेटा मौजूद रहेगा।उन्होंने बताया कि बताया गया कि एप में पंजीकरण करने वाली महिलाओं की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक जिले में एक महिला सब इंस्पेक्टर और सभी थानों में महिला सब इंस्पेक्टर और एक महिला कांस्टेबल तैनात की गई है।उन्होंने बताया कि इस एप के जरिये महिलाओं का उत्पीड़न करने वाले अपराधियों पर त्वरित कार्यवाही हो सकेगी।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग