देहरादून
आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के संबंध में सभी अधीनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। जिसके अनुपालन में चुनाव प्रक्रिया के दौरान शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत आज दिनाँक 20/01/2025 को क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के नेतृत्व में सेलाकुई पुलिस द्वारा क्षेत्रांतर्गत मुख्य बाजार सेलाकुई जमनपुर निगम रोड बहादुरपुर पीठ वाली गली आदि स्थानो पर फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस द्वारा लाउड हेलरो के माध्यम से आम जन को आदर्श आचार सहिंता का पालन करने तथा निर्भिक एंव निष्पक्ष होकर अपना मतदान करने की अपील की गई। साथ ही आदर्श आचार सहिंता का उल्लंघन करने वालो के विरूद्व सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी गई।
फ्लैग मार्च में प्रभारी निरीक्षक विकासनगर, प्रभारी निरीक्षक सहसपुर, थानाध्यक्ष सेलाकुई मय फोर्स के शामिल रहे।

More Stories
एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के निर्देश पर स्मैक तस्करों पर कार्यवाही लगातार जारी,रामनगर पुलिस ने 64.47 ग्राम चरस तथा 25.43 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार !
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विज़न को गति, आवास एवं नगर विकास योजनाओं में पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और समयबद्ध क्रियान्वयन पर सख्ती,ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति, पीएम आवास योजना, लैण्ड पूलिंग स्कीम और डिकंजेशन पॉलिसी पर व्यापक समीक्षा—सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार के स्पष्ट निर्देश !
बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने की चाहत मे एसएसपी देहरादून अजय सिंह की जगह एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल को सौपी कमान !