
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे ने जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम और आदतन अपराधियों को चिन्हित कर उनकी निगरानी करने के जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। आज कोतवाली श्रीनगर पुलिस द्वारा जिला मजिस्ट्रेट जनपद पौड़ी गढ़वाल के आदेश के अनुपालन में पौड़ी गढ़वाल में निवासरत योगेंद्र सिंह रावत पुत्र सोहन सिंह रावत, ग्राम-श्रीकोट गंगानाली, थाना श्रीनगर के विरुद्ध उप्र गुंडा नियंत्रण अधिनियम -1970 की धारा 3 (क) की कार्यवाही कर अभियुक्त को छः माह के लिये जिला बदर (तड़ीपार) की कार्यवाही की गई। अब 6 माह तक योगेंद्र सिंह रावत जनपद पौड़ी में प्रवेश नहीं करेगा। योगेंद्र सिंह रावत जनपद में लगातार शराब की तस्करी में शामिल रहा है व इस पर आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित कई मामले दर्ज है जिस कारण समाज में इसका बुरा असर हो रहा था। जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही लगातार जारी है।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!