
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। गत 8 मार्च को स्थानीय निवासी ने कोटद्वार कोतवाली में दी गई तहरीर कराया कि जीवन उर्फ गुड्डू ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने भादवि की धारा- 376 व पोक्सो अधिनियम बनाम जीवन उर्फ गुड्डू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर
जांच शुरू कर दी गई ।नाबालिग दुष्कर्म से सम्बन्धी अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा अभियोग का सफल निस्तारण कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोटदद्वार मनीभूषण श्रीवास्तव को टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों के बाद सर्विलान्स की मदद से अभियुक्त जीवन उर्फ गुड्डू को आज डाडामंडी दुगड्डा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
शिवाली पत्रकार

More Stories
नैनीताल की हल्द्वानी पुलिस ने शातिर स्मैक तस्कर जोया खान को किया गिरफ्तार, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से करीब 36 लाख रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद, नैनीताल पुलिस ने तीन माह मे 18 तस्करो को खिला दीं जेल की रोटी, तीन माह मे करीब तीन करोड़ रुपयों का अवैध नशे का सामान किया बरामद !
आँख कान बंद रखने पर आई डी पी एल पुलिस चौकी पर गिराई कप्तान ने गाज, होटल मे कैसीनो और शराब पार्टी कांड के बाद पूरी की पूरी चौकी को किया निलंबित !
देहरादून पुलिस ने होटल मे चल रही जुए और शराब पार्टी पर की बड़ी कार्यवाही,10 युवतियों सहित 40 को लिया हिरासत मे !