
चमनलाल कौशल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
डोईवाला,शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यालयो मे आज प्रवेश उत्सव मनाया गया जिसके चलत नगर के पब्लिक इंटर कालेज ने भी प्रवेश उत्सव के तहत नगर मे छात्र छात्राओ की रैली निकालकर नये विद्यार्थियो को अपने यहा प्रवेश कराने को कहा। मंगलवार को रैली विद्यालय से शुरू होकर चौक बाज़ार तक गई,छात्र छात्राओ ने बैनर और तख्तियो के माध्यम से विद्यालय मे नामांकन कराने की अपील की इससे पूर्व विद्यालय मे यञ का आयोजन किया गया।आर्य समाज डोईवाला के वेद प्रकाश धीमान ने यञ कराया ।शिक्षको ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओ मे प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओ की पुष्प वर्षा और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा ने कहा कि सरकार और विभाग का पूरा जोर सरकारी स्कूलो मे छात्र संख्या को बढाने पर है,आज विद्यालयो मे आने वाले हर विद्यार्थी को निशुल्क पाठ्य पुस्तके,गणवेश और तमाम सुविधाऐ दी जा रही है,उन्होने बेहतर पढाई के संकल्प को दोहराया।रैली के आयोजन मे उप प्रधानाचार्य आलोक जोशी,भुवनेश वर्मा,अश्वनी गुप्ता,ओम प्रकाश काला,विवेक बधानी,रतनेश द्विवेदी,अनीता पाल,अवधेश सेमवाल,पूजा जोशी,राधा गुप्ता ,चारू वर्मा,सुदेश सहगल,अर्चना पाल,मोनिका,आशुतोष डबराल,चेतन कोठारी आदि का विशेष योगदान रहा।

More Stories
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात, *सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर,. उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश