
दिनांक- 01.03.24 को वादी अवशेष त्यागी निवासी प्रीत विहार कॉलोनी रुड़की कोतवाली गंगनहर द्वारा वादी की पत्नी के गले से सोने की चेन लूटने का प्रयास करना व विरोध करने पर वादी के साथ मारपीट करना तथा वादी व वादी की पत्नी के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली गंगनहर पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए स्मार्ट पुलिसिंग कर अभियुक्त मोहम्मद कैफ पुत्र शेर अली निवासी तेलीवाला पाडली गुर्जर रुड़की को शक्ति विहार कॉलोनी रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते पर अंडरपास के पास से धर दबोचा गया।
*नाम पता अभियुक्तः-*
1- मोहम्मद कैफ पुत्र शेर अली निवासी तेलीवाला पाडली गुर्जर रुड़की कोतवाली गंग नहर जनपद हरिद्वार
*पुलिस टीमः-*
१- उप निरीक्षक बलवंत सिंह
2- हेड कांस्टेबल 311 लखपत
३- कांस्टेबल 58 भूपेंद्र

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू