राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद में मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश पर कोतवाली श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान नशा तस्कर मौहल्ला चौधराणा, ग्राम, नगीना ज़िला बिजनौर उप्र निवासी रिंटू उर्फ अजीत कुमार को 05.74 ग्राम स्मैक के साथ बिलकेदार तिराहा निकट कीर्तिनगर पुल श्रीनगर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली श्रीनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप