राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के -निम्बूचौड़ निवासी मनोज सिंह ने कोतवाली कोटद्वार में दी तहरीर में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी बाइक चोरी कर ली गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार मनीभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों के बाद चोरी की घटना में संलिप्त विधि विवादित किशोर के कब्जे से अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित वाहन व उसकी निशानदेही पर दो अन्य वाहनों के साथ विधि विवादित किशोर को बीईएल रोड़ कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में विधि विवादित किशोर द्वारा बताया कि उसके साथ एक अन्य साथी सुजल पुत्र प्रकाश, निवासी झण्डीचौड़ ,कलालघाटी कोटद्वार भी इन चोरियों में शामिल है व एक मोटर साईकिल जो बेलाडाट कोटद्वार से चोरी की थी वह सुजल के पास है।

More Stories
देहरादून के एक प्रतिष्ठित कॉलेज के मालिक के पुत्र व पत्नी के विरुद्ध जीवित व्यक्ति को मृतक दिखाकर धोखाधड़ी से भूमि अपने नाम पर करने पर मुकदमा दर्ज
भूकम्प के प्रति जनजागरूकता और भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के नियमित परीक्षण के लिए उत्तराखण्ड में नई पहल, हर माह की 9 तारीख को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन
देहरादून क़ी रायपुर पुलिस ने भूमि धोखाधड़ी में विगत डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे 10-10 हज़ार के 02 ईनामी अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों ने बैंक में बंधक संपत्ति का सौदा कर की थी 40 लाख रु० की धोखाधड़ी,अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही दोनों अभियुक्त लगातार चल रहे थे फरार,अभियुक्तो के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उन पर 10- 10 हज़ार का ईनाम किया था घोषित.!