
गंगा घाट पर लापता हुआ बालक की तलाश मे आज दिनभर पुलिस व SDRF टीम का रेस्क्यू अभियान जारी रहा पुलिस और एस डी आर एफ गंगा की हर लहर में उम्मीद की खोज के साथ डीप डाइविंग कर बालक की सतत तलाश मे जुटे रहे आपको बता दे की बीती 30.10.2025 को भागीरथी धाम घाट पर स्नान करते समय आदित्य निवासी जोंक लक्ष्मणझूला अनियंत्रित होकर गंगा नदी में डूब गया था। घटना की सूचना पर लक्ष्मणझूला पुलिस व SDRF टीम द्वारा तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन आरंभ किया गया। राफ्ट एवं मैन्युअल दोनों माध्यमों से पशुलोक बैराज तक गहन सर्चिंग लगातार की जा रही है। SDRF टीम द्वारा घटना स्थल पर डीप डाइविंग ऑपरेशन भी संचालित किया जा रहा है। नदी में लापता बालक की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा निरंतर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च