रिपोर्ट: नंद किशोर गर्ग
रानीखेत: करोना जैसी महामारी के खिलाफ जंग लड़ने के लिए सेना के पूर्व अधिकारी भी आगे आ रहे हैं। सेना से सेवानिवृत्त कर्नल रामू भण्डारी ने 1 लाख 1 हजार का चैक पीएम फन्ड में दिया है। यह राशि उन्होंने आरसी कमान्डेन्ट ब्रिगेडियर जीएस राठोर को स्टेशन हेडक्वाटर कार्यालय में दिया। जिसके बाद चैक को कमान्डेन्ट ने रानीखेत एसडीएम अभय प्रताप सिंह को सौंपा। इस अवसर पर एडम कमान्डेन्ट कर्नल एसएस खराडे व सीईओ अभिषेक आजाद भी मौजूद रहे।
बता दें कि, दानवीर कर्नल भण्डारी रानीखेत के निवासी हैं। वह 9 माहींर पहले ही सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस महामारी से लड़ने को आगे आकर अपना पूरा सहयोग दें।
वहीं केआरसी कमान्डेन्ट ने बताया कि, सैन्य क्षेत्र में पूरी चैकसी बरती जा रही है। जिला प्रशासन के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है। साथ ही रानीखेत सैन्य चिकित्सालय भी आवश्यकता पड़ने पर पूरी तरह तैयार किया गया है।

More Stories
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात, *सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर,. उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश