
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के तहत आवश्यक सेवा में तैनात कार्मिकों द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया गया। पोस्टल बैलेट के माध्यम से आज कुल छह कार्मिकों द्वारा मतदान किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कहा कि आवश्यक सेवा में तैनात अधिकारी व कर्मचारी फार्म 12-डी भरकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने समस्त विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक सेवा में तैनाती के चलते निर्धारित तिथि के दौरान पोस्टल बैलेट से मतदान करने को कहा। पोस्टल बैलेट नोडल अधिकारी अमरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि पोस्टल बैलेट से पुलिस विभाग के चार व कृषि विभाग के दो कार्मिकों द्वारा मतदान किया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया 10 अप्रैल तक चलेगी तथा दूसरे चरण में 15 से 18 अप्रैल के बीच आवश्यक सेवा में तैनात अधिकारी व कार्मिक मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र में जाने वाली मतदान टीम उसी मतदेय स्थल में ई.डी.सी. (इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट) के माध्यम से मतदान कर सकेंगे।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग