रिपोर्ट =राजीव भार्गव

कल रात की बारिश रायपुर ब्लाक के अस्थल ग्राम सभा मे पडने वाले नालापानी हर्रचावाला की सडक का कई मीटर पुस्ता भरान सहित लील गई जिसके चलते दर्जनो परिवारो को जोडने वाली मुख्य सड़क हवा मे लटक गई। आज सुबह सवेरे जब इस बात का पता स्थानीय लोगो को चला तो आनन फानन मे सडक के दोनो और बांस बल्ली लगा कर इस मुख्य मार्ग को बंद किया गया ताकि कोई कोई अनहोनी घटना ना हो जाये फिलहाल इस क्षेत्र के सभी लोग कई किलोमीटर का चक्कर काट कर अपने घर तक पहुच पा रहे है आज रविवार होने के कारण अधिकांश लोग घरो मे ही रहते है लेकिन जब कल बच्चो को स्कूल लेकर और फिर अपने अपने रोजमर्रा के काम पर जायेगे तो सभी को काफी मुसीबत झेलनी पडेगी फिलहाल खबर लिखे जाने तक प्रशासन को इस बात की जानकारी तक नही थी शायद जनप्रतिनिधि और सरकार के नुमाइंद कीसी अनहोनी के बाद ही वहा का रूख करेगे


More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप