
आज तड़के सुबह सुबह दून पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है पुलिस ने राजस्थान के दो बदमाशों को नयागांव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया पुलिस की जवाबी फायरिंग मे एक बदमाश के पैर पर गोली लगी है प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह प्रेमनगर पुलिस की नाकेबंदी व सघन चेकिंग के दौरान नयागांव चौकी बैरियर पर RJ नंबर की कार मे सवार बदमाशों द्वारा बैरियर पर टक्कर मारकर सेलाकुई की तरफ भागने के बाद पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया, बदमाश कार से चांदनी चौक से भूरपुर की तरफ भागे, रामगढ़ के रपटे में गाड़ी छोड़कर नदी की तरफ भागते हुए बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई,पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में पुलिस मुठभेड़ मे एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरे बदमाश को पीछा कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वही गाड़ी से उतरकर भागने वाले तीन बदमाशों की तलाश मे पुलिस का सर्च अभियान जारी है मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्च अधिकारीयों ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरिक्षण किया गिरफ्तार बदमाशों की पहचान
1.रिंकू मीणा पुत्र सियाराम निवासी-ग्राम अखरोट तहसील मण्डावर थाना मण्डावर जिला दौसा राजस्थान उम्र 30 वर्ष ( *मुठभेड़ मे घायल*)
2.विनोद कुमार मीणा पुत्र रामलाल मीणा ग्राम व पोस्ट झारेड़ा तहसील हिंडौन सिटी जिला करौली राजस्थान उम्र 32 वर्ष के रूप मे हुई है पुलिसबके अनुसार मुठभेड़ में घायल बदमाश रिंकू मीणा के विरुद्ध राजस्थान में हत्या सहित कई संगीन अपराधों का इतिहास दूसरे अभियुक्त विनोद मीणा के विरुद्ध राजस्थान मे कई संगीन अपराध दर्ज पुलिस को दोनों बदमाशों के कब्ज़े से दो देशी तमंचे, खोखा व जिन्दा कारतूस हुए बरामद हुए है पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली है

More Stories
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद
मसूरी मे जाम से निबटने के लिए जिला प्रशासन ने की बड़ी पहल, अब रिक्शाओ की जगह दोड़ेंगे ई रिक्शा वाहन, एस डी एम मसूरी की निगरानी मे हुआ ई रिक्शा का सफल ट्रायल !