
काशीपुर में मुस्लिम समुदाय के युवकों को जुलूस निकालने से रोकने पर जुलूस में शामिल युवकों ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कर दी। इस दौरान आक्रोशित युवकों में से किसी युवक ने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी के अगले शीशे पर पत्थर मारकर उसको क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे मामला बिगड़ गया और पुलिस ने लाठी-भांज कर युवकों को खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने 8-10 युवकों को हिरासत ले लिया है।
मोहल्ला अल्ली खां में मुस्लिम समुदाय के दर्जनों नाबालिग युवक धार्मिक नारेबाजी करते हुए नई सब्जी मंडी की ओर जा रहे थे। इस दौरान बांसफोड़ान पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मी नारेबाजी सुनकर बाहर आए। देखा तो दर्जनों नाबालिग युवक हाथो मे आई लव मोहम्मद के पोस्टर हाथो मे लेकर धार्मिक नारेबाजी करते हुए जा रहे थे। पुलिस ने कर्मियों ने युवकों को रोक कर पूछा कि जुलूस निकालने की अनुमति कहां है। युवक इस पर उत्तेजित हो गए और मौके पर मौजूद 4-5 पुलिस कर्मियों से उलझने लगे। देखते ही देखते बड़ी संख्या मुस्लिम समुदाय के दर्जनों युवक मौके पर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान उत्तेजित युवकों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे सीओ दीपक, कोतवाल हरेंद्र चौधरी, एसएसआई अनिल जोशी, कुंडा थाना प्रभारी रवि सैनी, आईटीआई थाना से प्रकाश बिष्ट पुलिस बल के साथ पहुंच गए और उत्तेजित युवकों को खदेड़ना शुरू कर दिया पुलिस के अनुसार फिलहाल हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण मे बताये जा रहे है !

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 3 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
स्पा सेंटर में बिना सत्यापन के महिलाओं को रखने पर स्पा सेंटर संचालक के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई, स्पा सेंटर को कराया बंद
मुख्यमंत्री धामी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी के नेतृत्व में की भेंट, अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से कराया अवगत