साईबर ठगी ने अब पेंशनरो को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया ,जब इस तरह के कई मामले मुख्य कोषागार मे पहुचे तो मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी के कान खड़ हो गये इसके बाद उन्होने काफी पेंशनरो से जानकारी लेने के बाद एक अपील कि की मुख्य कोषागार को शिकायत प्राप्त हो रही हैं कि पेंशनरों को मोबाईल न0 7044534165 एवं 8609657519 सें काॅल प्राप्त हो रही हैं तथा ट्रेजरी का कार्मिक बताकर जीवन प्रमाण पत्र के सम्बन्ध में पेंशनरों का डेटा मांगा जा रहा है। उक्त के क्रम में मुख्य कोषाधिकारी ने अवगत कराया है कि कोषागार देहरादून से जीवन प्रमाण पत्र के सम्बन्ध में किसी भी पेंशनर को दूरभाष से काॅल कर कोई विवरण नहीं मांगा जा रहा है यदि किसी के पास इस प्रकार की कोई काॅल प्राप्त हो रही हैं तो किसी से अपना डाॅटा साझा न करें तथा इसकी सूचना कोषागार तथा नजदीकी साइबर थाने को दें ताकि साईबर ठगी से बचा जा सके।

More Stories
झाझरा स्थित गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय-सुभारती अस्पताल में राष्ट्रीय चरित्र निर्माण सम्मान समारोह का आयोजन, सामाजिक सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता की, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पद्मश्री भगत सिंह कोश्यारी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
मुख्यमंत्री धामी ने किया श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस डाट काली मंदिर पहुंचकर मां काली का मां काली का लिया आशीर्वाद