
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में नशामुक्त अभियान के तहत जनपद में नशा, मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी एवं ड्रग्स की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। साथ ही अवैध रूप से नशीले पदार्थों एवं शराब का क्रय-विक्रय करने तथा होटलों में शराब पीने-पिलाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में कोतवाली श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा रात्रि में होटल एवं ढाबों पर प्रभावी चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान श्रीकोट स्थित निर्वाणा रेस्टोरेंट के संचालक योगेन्द्र सिंह रावत, निवासी श्रीकोट, द्वारा अपने रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पाया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर होटल संचालक को धारा 60/68 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। और अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली श्रीनगर में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार अभियुक्त थाने का हिस्ट्रीशीटर (H.S.) है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत हैं।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0– 80/25, धारा – 60/68 आबकारी अधिनियम
*बरामद माल का विवरण*
• 01 अदद हाफ अंग्रेजी शराब (मैकडॉवेल्स व्हिस्की)
• 01 अदद बोतल अंग्रेजी शराब (मैकडॉवेल्स व्हिस्की) आधी भरी हुई
• 01 अदद पव्वा अंग्रेजी शराब (मैकडॉवेल्स व्हिस्की)
• 01 अदद खाली बोतल अंग्रेजी शराब (रॉकफोर्ड क्लासिक)
• 04 अदद डिस्पोजेबल गिलास मय 01 स्टील जग
*पुलिस टीम*
1. वरिष्ठि उपनिरीक्षक जगमोहन सिह रमोला
2. उपनिरीक्षक राजेश असवाल
3. मुख्य आरक्षी 127 नापु0 हरीश लिंगवाल
4. मुख्य आरक्षी 241 नापु0 विनीत पंवार

More Stories
उधमसिंह नगर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का दो दिनों मे ही कर दिया खुलासा, नाबालिक लड़के के प्यार मे पड़कर पत्नी ने ही रच दीं थी हत्या की साजिश, पुलिस ने मृतक की पत्नी को किया गिरफ्तार, हत्या मे शामिल दोनों नाबालिकों को भी लिया हिरासत मे.!
24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म कुश्ती प्रतियोगिता ’’ में नैनीताल पुलिस टीम का रहा शानदार प्रदर्शन”,महिला बॉक्सिंग टीम ने प्राप्त किया तृतीय स्थान, सभी इवेंट्स में खिलाड़ी रहे टॉप 02 स्थानों पर.एसएसपी नैनीताल ने दीं विजेता टीम को बधाई !
आयोग की पहल पर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का खाका हुआ तैयार,सफाई कर्मचारियों के नए स्थायी पद सृजित करने, रिक्त पदों पर भर्ती, 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कार्मिकों के विनियमितीकरण और कल्याण कोष की स्थापना पर हुई चर्चा.!