
*मा0 मुख्यमंत्री महोदय द्वारा वर्ष-2025* तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त *(“ड्रग्स फ्री देवभूमि”)* बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे* के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
जिसके क्रम में दिनांक 27.08.2023 को जनपद की कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग दुगड्डा चैक पोस्ट से अभियुक्त संतोष सिंह को वाहन संख्या-UK08 S 3839 (i20 कार) में 05 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी की जनता से अपीलः-*
यदि किसी व्यक्ति को नशे के सम्बन्ध में कोई सूचना प्राप्त होती है कि कोई व्यक्ति नशे के कार्यों में संलिप्त रहता है या कोई किसी सार्वजनिक स्थानों पर नशा कर रहा है तो उसकी सूचना मो0न0-7060470047 पर दें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।
*नाम पता अभियुक्तः-*
1. संतोष सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह नेगी, निवासी ग्राम रामणी, पो0-स्यालिंगा, थाना- कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल।
*बरामद मालः-*
1. 05 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (96 पव्वे, 48 अद्दे 8PM व 12 बोतल MCDOWRLLS)
2. वाहन संख्या-UK08 S 3839 (i20 कार)
*पंजीकृत अभियोगः-*
1. मु0अ0सं0-181/2023, धारा-60/72 आबकारी अधिनियम
*पुलिस टीम*
1. उपनिरीक्षक सूरत शर्मा
2. मुख्य आरक्षी श्री हर्षवर्धन नेगी
3. मुख्य आरक्षी श्री सुशील कुमार

More Stories
मसूरी में देर रात दो समुदायों में बवाल, मारपीट के बाद कोतवाली में रातभर हंगामा सफाई कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग !
वरिष्ठ समाजसेवी और पत्रकार राजीव भार्गव को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) मे मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश संगठन को और अधिक सशक्त और मजबूत बनाने के लिए प्रदेश का प्रधान महासचिव किया नियुक्त।
राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी विभागों को जारी हुए विस्तृत दिशा-निर्देश