
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा चौकी कलालघाटी क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान वाहन संख्या UP20 AR 3064 ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया। चेकिंग के दौरान उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध खनन सामग्री (बजरी) पाई गई। वाहन चालक द्वारा खनन सामग्री से संबंधित कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल प्रभाव से ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया। घटना के संबंध में आवश्यक रिपोर्ट उपजिलाधिकारी कोटद्वार को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है।
पौड़ी पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
*नाम पता चालक *
अमित कुमार, निवासी- लोकमणिपुर, कोतवाली- कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल।

More Stories
मसूरी में नए लाइसेंस प्रस्ताव पर मचा बवाल, मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व मे पालिका अध्यक्ष को सौपा ज्ञापन,मांगे ना मानने पर व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
मुख्यमंत्री धामी के रामनगर दौरे को लेकर नैनीताल पुलिस ने कसी कमर,मुखिया की सुरक्षा और सुचारु यातायात के किये पुख्ता इंतजाम,एसपी नैनीताल ने पुलिस कर्मियों को व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश !
एसएसपी देहरादून ने देर रात किये बड़े स्तर पर ट्रांसफर, देखे पूरी लिस्ट !