
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने तथा आगामी लोक सभा चुनाव में शराब तस्करी की रोकथाम के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। कोटद्वार कोतवाली पुलिस एवं सीआईयू टीम द्वारा थाना कोटद्वार क्षेत्र में चैकिंग के दौरान नशा तस्कर सौरभ पुत्र पप्पू को लगभग 3 लाख रुपए की 8.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। साथ ही कोटद्वार पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त चतुर सिंह पुत्र दयाल सिंह को 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना थलीसैण पुलिस ने चैकिंग के दौरान अभियुक्त देवेन्द्र बिष्ट उर्फ छोटू के घर से 16 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग सम्बन्धित थानों में अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।

More Stories
देहरादून में विशेष नंबरों को लेकर लोगों में खासा क्रेज, 0001 नम्बर के लिए खर्च डाले 13 लाख 91 हजार रुपये
मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, मसूरी में 4 हजार से अधिक की संख्या में पहुंची बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी उनके दीर्घायु की कामना
रायपुर में हुई युवक की हत्या में फरार चल रहे 2 अभियुक्तो को पुलिस किया गया गिरफ्तार, घटना में अब तक कुल 5 अभियुक्तो की हो चुकी है गिरफ्तारी